रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। इसी कड़ी में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षद पदों के लिए मतदान जारी है, जबकि मतगणना 15 फरवरी को होगी।

मतदान के बाद मीनल चौबे ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि इस बार जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। जनता में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। मैंने लगातार 15 साल नगर निगम में जनता के अधिकारों के लिए काम किया है, भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया है, तो जनता मुझे मेरे अनुभव का पूरा लाभ देगी और हमारे पक्ष में मतदान होगा…

See also  CAG की रिपोर्ट में खुला कच्चा-चिठ्ठा... 2017-18 की रिपोर्ट पेश... 18 हजार करोड़ से अधिक राशि का नहीं हुआ इस्तेमाल... 5 हजार करोड़ से अधिक लैप्स

बता दें कि शहर सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी की निगाहें अब 15 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।