रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने राज्य के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें कोरबा नगर निगम सभापति पद पर बीजेपी से बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर की जीत पर बधाई देना महंगा पड़ सकता है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम में सभापति बनीं नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए इसे बीजेपी की जीत बताया था। उन्होंने कहा था कि नूतन ठाकुर ने सर्वसम्मति से जीत हासिल की है और नगर निगम में महापौर और सभापति दोनों पदों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है, जिससे कोरबा के विकास को गति मिलेगी। हालांकि, बीजेपी ने इस बयान को गंभीरता से लिया है, क्योंकि नूतन ठाकुर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं।

नूतन ठाकुर की बगावत और निष्कासन

कोरबा नगर निगम में सभापति पद के लिए बीजेपी ने हितानंद अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नूतन ठाकुर ने बगावत कर चुनाव लड़ा और 33 वोटों से जीत हासिल कर ली, जबकि बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी को सिर्फ 18 वोट मिले। इस बगावत के चलते पार्टी ने नूतन ठाकुर को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

See also  लापरवाही के चलते ही बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, लोगों को दूसरों की क्या अपनी भी चिंता नहीं, धारा 144 का भी नहीं हो रहा है पालन

अब मंत्री लखनलाल देवांगन के बयान पर बीजेपी ने सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 48 घंटे में जवाब मांगा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।