CG accident: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे 30 के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुरूर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के निकट यात्रियों से भरी महिंद्रा ट्रैवल्स की बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य यात्री घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे 30 पर करीब 2 घंटे से अधिक समय तक यातायात जाम रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया।

पुरूर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई। हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

See also  डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरे परिवहनकर्ताओं ने मनाया ब्लैक-डे, चक्काजाम की भी चेतावनी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।