टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सोमवार सुबह चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह की नियमित वॉक के दौरान उन्हें हल्का चक्कर आया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अपोलो हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि स्टालिन की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। बयान के मुताबिक, किसी गंभीर समस्या के संकेत नहीं हैं। सिर्फ लक्षणों की जांच और जरूरी टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है।

डॉक्टरों ने पूरी मेडिकल जांच शुरू कर दी है और डीएमके के वरिष्ठ नेता दुरईमुरुगन ने कहा कि सीएम बिल्कुल ठीक हैं और संभव है कि उन्हें शाम तक अस्पताल से छुट्टी मिल जाए।

72 वर्षीय स्टालिन की तबीयत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल जरूर दिखी, लेकिन फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

See also  VEDIO: कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी का दिखा अनोखा अंदाज , होटल में खुद बनाया डोसा