रायपुर। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किए जा रहे इस आधारभूत ढांचे के विकास कार्य के चलते 23 अगस्त से 30 अगस्त तक इस व्यस्त मार्ग की 26 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, कई अन्य ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार यह परियोजना अत्यधिक व्यस्त रेलमार्ग को उत्तर और दक्षिण भारत से बेहतर रूप में जोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है। वर्तमान में 206 किलोमीटर की नई रेल लाइन परियोजना पर काम जारी है, जिसमें अब तक 150 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी क्रम में 24 से 26 अगस्त तक किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ा जाएगा।

रेलवे ने बताया कि ट्रेनों की समयबद्धता सुधारने और भविष्य में नई गाड़ियों को चलाने के लिए यह आवश्यक कार्य है। हालांकि यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है और रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताया है।

See also  अर्नेस्टो चे ग्वेरा जयंती पर विशेष: नेहरू से मिलकर भारत के दीवाने हो गए थे चे ग्वेरा

वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत मथुरा-अगरा सेक्शन में 1 और 2 अगस्त को तीसरी लाइन के मथुरा स्टेशन से जुड़ाव के कारण कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा।

परियोजना से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी और यात्री सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। बिलासपुर-झारसुगुड़ा रूट की इस परियोजना को रेल मंत्रालय की प्रमुख संरचना सुधार योजनाओं में शामिल किया गया है।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह असुविधा अस्थायी है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

रद्द की गई ट्रेनों में प्रमुख गाड़ियां शामिल हैं:

  • 23 से 26 अगस्त तक टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
  • 23 अगस्त को सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस
  • 25 अगस्त को पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस
  • 22 अगस्त को हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस
  • 24 अगस्त को मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 25 अगस्त को हटिया-पुणे एक्सप्रेस
  • 27 अगस्त को पुणे-हटिया एक्सप्रेस
  • 27 अगस्त को पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस
  • 30 अगस्त को जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस
  • 23 अगस्त को उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस
  • 24 अगस्त को शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस
  • 27 अगस्त को गया-कुर्ला एक्सप्रेस
  • 29 अगस्त को कुर्ला-गया एक्सप्रेस
  • 27 अगस्त को पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस
  • 29 अगस्त को शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस
  • 22 अगस्त को वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस
  • 25 अगस्त को जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस
  • 21 अगस्त को हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
  • 24 अगस्त को रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
  • 23, 25 और 26 अगस्त को कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस
  • 25, 27 और 28 अगस्त को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस
See also   साय सरकार के प्रयासों से साकार हुआ सपना

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।