बीजापुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में दो डीआरजी के जवानों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों घायल जवान पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु रायपुर रेफर किया गया है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

See also  21 सितंबर को दोपहर 12 बजे से है वरिष्ठ पायलट भर्ती के लिए साक्षात्कार