भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेशवासियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों और यात्राओं के बढ़ते सीजन को देखते हुए भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 28 प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। इससे यात्रियों को सीटों की कमी से राहत मिलेगी।

रेलवे के इस निर्णय के बाद भोपाल से करीब 9380 नई सीटें उपलब्ध होंगी। ये सीटें विशेष रूप से उन ट्रेनों में जोड़ी जाएंगी जो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अमृतसर जैसे लंबे रूट पर संचालित होती हैं।

इन ट्रेनों में दक्षिण एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस सहित कई अन्य प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। खास बात यह है कि जनरल कोच की जगह आरामदायक स्लीपर कोच लगाए जाएंगे, और इनका किराया जनरल श्रेणी जैसा ही रहेगा। यानी यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए अतिरिक्त किराया नहीं चुकाना पड़ेगा। इस पहल से आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों को न सिर्फ अतिरिक्त सीटें मिलेंगी, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा भी अब ज्यादा आरामदायक और सुगम होगी।

See also  इंदौर में नीट छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत: तीन बार फेल होने और परीक्षा रद्द होने से थी तनाव में, पुलिस कर रही सुसाइड और हादसे की जांच