बिलासपुर। जिले के रतनपुर की ग्राम पंचायत गोंदइया में भ्रष्टाचार का एक हैरान करने वाला मामला उजागर हुआ है। सरपंच के पति का रिश्वत मांगते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में लुंगी पहने नज़र आ रहा शख्स कोई और नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत की सरपंच का पति सतानंद है। ग्रामीण शरद साहू से राशन कार्ड बनवाने की एवज में वह हज़ार रुपये की मांग करता दिख रहा है।

वीडियो में सतानंद साफ-साफ कहते सुनाई दे रहे हैं “पैसे खर्च करके चुनाव जीता हूं, अब फ्री में साइन नहीं करूंगा… तुम्हें कलेक्टर या कमिश्नर किसी से भी शिकायत करनी है तो कर लो।”


इस पूरे मामले ने पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो आम लोगों को बुनियादी योजनाओं का लाभ मिलना मुश्किल हो जाएगा।



See also  Stock Market : ग्लोबल टेंशन का असर शेयर बाजार पर, अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद सेंसेक्स 400 अंक टूटा, रुपया 35 पैसे फिसला