Raipur City Crime: ड्रग्स क्वीन नव्या के कार्टल में शामिल इवेंट मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार, विधि अग्रवाल और ऋषीराज करते थे हाईप्रोफाइल पार्टीज का मैनेजमेंट व ड्रग्स की सप्लाई, पूछताछ में और भी नाम आ सकते हैं सामने
Raipur City Crime: ड्रग्स क्वीन नव्या के कार्टल में शामिल इवेंट मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार, विधि अग्रवाल और ऋषीराज करते थे हाईप्रोफाइल पार्टीज का मैनेजमेंट व ड्रग्स की सप्लाई, पूछताछ में और भी नाम आ सकते हैं सामने

Raipur City Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स केस में मुख्य आरोपी नव्या मलिक सहित चार और आरोपियों को गिरफ्तार है। गिरफ्तार आरोपियों में विधि अग्रवाल और ऋषीराज टण्डन शहर में होने वाली पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। दोनों नशे की पार्टियों में इवेंट मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। गिरफ्तार सोहेल खान और जुनैद अख्तर, नव्या मलिक तथा अयाज परवेज के साथी है। सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

Raipur City Crime: क्या है पूरा मामला

दरअसल 23 अगस्त को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रीज के नीचे रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पास चारपहिया वाहन सवार हर्ष आहूजा 23 वर्ष, मोनू विश्नोई 29 वर्ष और दीप धनोरिया 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। तीनों आरोपियों के कब्जे से ड्रग्स (एमडीएमए) 27.58 ग्राम, 5 नग मोबाइल जब्त किया गया था। साथ ही आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट का पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

See also  देर रात शहर की गलियों में घूमते नजर आए SSP प्रशांत अग्रवाल, 168 अपराधियों पर की धरपकड़ कार्रवाई

Raipur City Crime: कार्टल संचालित करने वाली नाव्या मलिक ने उगले कई राज

आरोपियों से पूछताछ के बाद प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा शहर में एमडीएमए का कार्टल संचालित करने वाली नाव्या मलिक तथा उसके साथी अयान परवेज को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 3 नग मोबाइल, 1 नग प्रतिबंधित नशीली दवाई जब्त की गई।

Raipur City Crime: विधि अग्रवाल करती थी ड्रग्स सप्लाई

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी नाव्या मलिक एवं अयान परवेज से कार्टल में संलिप्त आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा माल को विधि अग्रवाल से प्राप्त करने की बात कही। साथ ही सोहेल खान तथा जुनैद अख्तर भी प्रकरण में संलिप्त होने की जानकारी मिली। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी सोहेल खान, जुनैद अख्तर व विधि अग्रवाल की खोजबीन कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

विधि अग्रवाल से एमडीएमए उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई। विधि ने ड्रग्स को शंकर नगर निवासी ऋषी राज टण्डन से प्राप्त करने की बात कबूल की। प्रकरण में ऋषीराज टण्डन को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।

See also  जानें क्यों है 4 नवंबर को होने वाली नगर निगम की सामान्य सभा बेहद खास!