टीआरपी डेस्क। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1028 शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान विमान के इंजन में खराबी आने पर पायलट ने ATC से तुरंत संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

विमान में 161 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और CISF की टीम अलर्ट पर आ गई। सुबह 9:54 बजे विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी को कोई चोट नहीं आई।

See also  बुजुर्गों और असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव