रायपुर।‌एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 15 से 19 सितंबर तक होना था।

कृमि दिवस पर गांव-गांव में बच्चों को कृमि से मुक्त करने के लिए ड्राप पिलाया जाता है। मगर प्रदेश भर के 16 हजार एनएच एम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यही वजह है कि सरकार को कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। संयुक संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी CMHO पत्र में इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि इस कार्यक्रम को लेकर अलग से सूचना दी जाएगी।

See also  सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नवपदस्थ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम ने किया पदभार ग्रहण