रायपुर। Breaking News : राजधानी रायपुर में दुखद हादसा हुआ है, जहां स्कूल के मैदान में खेल रहे बच्चों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में 10वीं के छात्र प्रभात साहू की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ स्कूल (St.Joseph School) में हुआ हैं। जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

Breaking News : जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे जब प्रभात अपने अन्य साथियों के साथ मैदान पर खेल रहे थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया। आसमान में तेज गर्जना और बिजली की चमक के बीच अचानक एक जोरदार बिजली गिरी, जिसकी चपेट में प्रभात आ गया। बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक प्रभात ज़मीन पर गिर चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य छात्र को भी झटके महसूस हुए। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

See also  हल्दी रोकती है 'कैंसर', किसान कर रहे आर्गेनिक खेती

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।