अंबिकापुर। Fertilizer Scam : जिले में उर्वरक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विजय ट्रेडिंग कंपनी, अंबिकापुर द्वारा यूरिया वितरण में अनियमितता पाए जाने पर कंपनी की खुदरा उर्वरक विक्रय अनुज्ञप्ति को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया है।

निगरानी के दौरान सामने आई अनियमितता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले में उर्वरक विक्रय केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग की टीम ने विजय ट्रेडिंग कंपनी के क्रियाकलापों की जांच की और गंभीर गड़बड़ियां सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

उर्वरक (नियंत्रण) आदेश का उल्लंघन

जिला प्रशासन ने 40 बोरी से अधिक यूरिया खरीदने वाले किसानों का सत्यापन कराया। उर्वरक निरीक्षक सोहन लाल भगत और अन्य अधिकारियों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कंपनी द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश का उल्लंघन किया जा रहा था। कई किसानों ने अपने बयान में भी अनियमितता की पुष्टि की।

See also  Road Safety World Cricket इंडिया और बांग्लादेश के बीच होगा पहला मुकाबला आज... जाने पूरे मैच का शेड्यूल

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई

कृषि विभाग ने मौके पर उपलब्ध समस्त उर्वरक जब्त कर विक्रय प्रतिबंध लगाया है। उर्वरक निरीक्षण रिपोर्ट और कृषकों के बयानों के आधार पर उपसंचालक कृषि पिताम्बर सिंह दीवान ने कंपनी की खुदरा उर्वरक विक्रय अनुज्ञप्ति को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया है।

उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी

Fertilizer Scam : जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, भंडारण में गड़बड़ी या किसानों को धोखा देने वाले केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अन्य विक्रय केंद्रों की भी सघन जांच की जा रही है। यह कार्रवाई किसानों के हित में खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।