टीआरपी डेस्क। ‘कमोडिटी मार्केट खुलते ही 19 सितंबर को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया। बीते दिनों चांदी में गिरावट के बाद 1 किलो चांदी का भाव 1639 रुपये बढ़कर 128639 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। चांदी ने दिन में 127500 रुपये का निम्न और 128945 रुपये का उच्च स्तर छुआ। IBJA के अनुसार, 18 सितंबर को चांदी की कीमत 125756 रुपये प्रति किलो थी।

सोने में भी बढ़ोतरी

सोने की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। सुबह 10 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 508 रुपये बढ़कर 109560 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सोने ने 109158 रुपये का निम्न और 109678 रुपये का उच्च स्तर बनाया।

See also  नल घर चौक स्थित पुराना मेयर का बंगला अब होगा ईडी का नया दफ्तर