सुकमा। सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने से एक कमरा पूरी तरह से राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।

स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने के लिए अपनी ओर से प्रयास में जुट गए। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

See also  महिलाओं के खाते में 7 मार्च को नहीं आएगी महतारी वंदन योजना की राशि- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े