Bharatmala Project Scam: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला, ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में दो एसडीएम सहित 10 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश, यहां देखें किसके किसके नाम
Bharatmala Project Scam: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला, ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में दो एसडीएम सहित 10 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश, यहां देखें किसके किसके नाम

रायपुर। भारतमाला परियोजना घोटाले में आरोपी तीन पटवारियों को ईओडब्ल्यू-एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात ये है कि मंगलवार को ही इन तीनों पटवारियों की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी।

भारतमाला परियोजना घोटाले की ईओडब्ल्यू-एसीबी जांच कर रही है। इस घोटाले में 43 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले में तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत आधा दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इन सभी ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद ईओडब्ल्यू-एसीबी ने आरोपी महिला पटवारी बसंती धृतलहरे, लेखराम देवांगन और दिनेश पटेल को गिरफ्तार किया गया।

See also  भारतमाला मुआवजा घोटाला : फरार अफसरों की जब्त हो सकती है संपत्ति, कोर्ट ने जारी किया नोटिस