Source - Google

टीआरपी डेस्क। Vande Bharat Train : देश में सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं और तेज रफ्तार के कारण हर राज्य इसकी मांग कर रहा है। फिलहाल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 164 तक पहुंच चुकी है और अब जल्द ही यह बढ़कर 168 होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं।

नई चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट तय कर दिए गए हैं। ये ट्रेनें वाराणसी से खजुराहो, लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली और एर्नाकुलम से बेंगलुरु के बीच चलेंगी। इन रूट्स पर ट्रेनें यात्रा का समय घटाने के साथ यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं भी प्रदान करेंगी।

पहली ट्रेन बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो अन्य ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट कम समय में यात्रा पूरी करेगी। यह सुबह 5:25 बजे वाराणसी से चलेगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। अनुमान है कि चेयर कार का किराया करीब 890 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2300 रुपये रहेगा।

See also  ब्रेकिंगः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित, इलाज के लिए एम्स में भर्ती

Vande Bharat Train : दूसरी ट्रेन लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो 7 घंटे 45 मिनट में यह दूरी तय करेगी। यह सुबह 5:00 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

तीसरी ट्रेन फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। यह सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से चलेगी और दोपहर 2:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन शाम 4:00 बजे दिल्ली से चलकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

चौथी ट्रेन एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो दक्षिण भारत के बड़े आईटी और बिजनेस हब्स को जोड़ेगी। यह सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से चलकर दोपहर 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी, और करीब 8 घंटे में पूरी दूरी तय करेगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।