टीआरपी। Today Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर विविध राशि के जातकों के राशिफल का आंकलन किया जाता है। प्रत्येक राशि का स्वामी कोई न कोई ग्रह होता है, जिसका प्रभाव उस राशि के जातकों पर पड़ता है। आइए जानते हैं 9 नवंबर को किस राशि के जातकों को लाभ होगा और किस राशि के जातकों को समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

मेष राशि

9 नवंबर को अच्छे संकेत मिल सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कार्यों की प्रशंसा होगी और पदोन्नति की संभावना है। काफी दिनों से रूका कार्य पूरा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ सकारात्मक चर्चा होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें, सोचसमझकर ही खर्च करें अन्यथा आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा। रूका कार्य पूरा होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते मधुर होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होने की खुशी होगी। स्वास्थ्य में लापरवाही न करें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। किसी से मनमुटाव हो तो उसे सुलझाने का प्रयास करें।

मिथुन राशि

व्यवसाय के क्षेत्र में नए नए विचार आएंगे। किसी एक विचार पर सोचसमझकर निर्णय लेकर कार्य शुरू करें। नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा को उच्चाधिकारी से प्रशंसा मिलने से मन खुश होगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छोटी छोटी बातों पर ज्यादा सोचविचार न करें। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी दूर करें। चर्चा से ही समस्या का समाधान होगा। बेकार की बहस में समय बर्बाद न करें।

See also  Fake ENO Manufacturer : नकली ENO फैक्ट्री का भंडाफोड़! क्राइम ब्रांच की रेड में 91 हजार नकली ENO पाउच जब्त…

कर्क राशि

परिवार के प्रति चिंता होने से कार्य का बोझ बढ़ेगा। पुराने मामलों अथवा विवादों का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से परेशान न हो, इस अवसर का लाभ उठाएं, आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्च से आर्थिक बोझ बढ़ेगा, इससे चिंता बढ़ेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होने की खुशी छाएगी।

सिंह राशि

मेहनत के बावजूद सफलता मिलने में समय लगने पर मन खिन्न रहेगा। अंत में सब कुछ अच्छा होगा। अपने व्यवहार कोे संतुलित रखें। किसी पर नाराज न हो, समस्याएं सुलझाने का प्रयास करें। गुस्सा आने पर मन को नियंत्रित करें। जिम्मेदारी बढ़ने से मन में चिड़चिड़ापन आएगा लेकिन यह जिम्मेदारी भविष्य की दिशा तय करेगी। आमदनी होगी लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।

कन्या राशि

आत्मविश्वास से किसी भी कार्य को सफल करने की क्षमता रखते हैं। कार्य का बोझ होने पर उसे शांत दिमाग से सुलझाने का प्रयास करें। पुराना रूका कार्य पूरा होगा। प्रयास करने पर कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में 14 शहरों में 15 पार्षदों के उपचुनाव की मतगणना जारी, शाम तक नतीजे

तुला राशि

व्यवसाय में प्रगति होगी और नौकरीपेशा वर्ग के लिए पदोन्नति के मार्ग खुलेंगे। सोचसमझकर लिए गए फैसले से मन में प्रसन्नता रहेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन को सुलझाने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। भविष्य की योजनाओं को पूरा करने का समय आ गया है। हिम्मत न हारें और कार्य को पूरा करने जुट जाएं। यात्रा को टालना अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने पर उससे प्रेरित होंगे। किसी अच्छे व्यक्ति की प्रेरणा से किया गया कार्य सफल होगा। आर्थिक लाभ का योग है, खर्च पर नियंत्रण करना होगा। मित्रगणों से सहयोग मिलेगा। गलतफहमी के चलते किसी से वाद विवाद हो सकता है, उसे सुलझाने का प्रयास करें। रिश्तों में समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

धनु राशि

ऑफिस में कार्य का बोझ बढ़ेगा। ज्यादा तनाव न लें और एक-एक करके कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। यह भविष्य के लिए लाभदायी होगा। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, उसे सुलझाने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ के लिए नई योजनाओं पर चर्चा करें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, कार्य सफल होगा।

See also  पहलः प्रदेश में डिस्टिलरीज और समूह की महिलाओं ने तैयार की 3.35 लाख लीटर सैनिटाइजर

मकर राशि

जिस कार्य की सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं, उस कार्य के पूरा होने का समय आ गया है। हिम्मत न हारें, सफलता अवश्य मिलेगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। ऑफिस में किसी उ़च्च पद पर आसीन अधिकारी से मिलकर प्रसन्न होंगे। भविष्य में सफलता के द्वार खुलेंगे। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। खर्च की चिंता रहेगी, लेकिन पूर्ति हो जाएगी।

कुंभ राशि

परिवार में अचानक से कोई कार्य आ जाने पर खर्च की चिंता बढ़ेगी। संयमित रहते हुए खर्च को पूरा करने का निणय सोचसमझकर लेने से समस्या का समाधान हो सकता है। किसी पुरानी बात पर वादविवाद होने से चिड़चिड़ापन आएगा। ज्यादा आत्मविश्वास घातक हो सकता है, इसलिए धरातल पर रहते हुए कोई कार्य करें। नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सोचविचार अवश्य करें। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

मीन राशि

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक क्रोध से नुकसान हो सकता है। परिवार में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें। भावनाओं को उजागर न करें। अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। ध्यान भटकने पर गलती की संभावना है जो नुकसानदायी हो सकता है। परिवार का साथ मिलने से हौसला बढ़ेगा। अपनों की सलाह लेकर ही कोई कार्य करें।