रायपुर। CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक 21 जनवरी को मंत्रालय में आयोजित होगी। इस बैठक को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें किसानों, उद्योग और राजधानी रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई बड़े फैसलों पर चर्चा संभव है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में राजधानी रायपुर में 23 जनवरी से प्रस्तावित पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लेकर भी मंथन किया जाएगा। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रणाली को लागू करने की तैयारी है, लेकिन सरकार के भीतर इस पर अभी पूरी सहमति नहीं बन पाई है। कैबिनेट में अधिकारियों के अधिकारों, प्रशासनिक तालमेल और आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। साथ ही, इसे लागू करने से पहले कुछ दिशा-निर्देशों या आवश्यक संशोधनों को मंजूरी दिए जाने पर भी विचार किया जा सकता है।

See also  26 जनवरी के बहिष्कार का नक्सली फरमान, बचेली नेरली घाट पर फेंके बैनर पोस्टर