टीआरपी डेस्क। देशभर में 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण देखा जाएगा। यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 52 मिनट पर पूरी तरह समाप्त होगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी प्रभावी रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूतक काल की शुरुआत 3 मार्च की सुबह 9 बजकर 39 मिनट से होगी, जो शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण का समय और प्रभाव

ग्रहण का मुख्य प्रभाव दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से स्पष्ट रूप से दिखने लगेगा। शाम 6 बजकर 46 मिनट से चंद्रमा ग्रहण के प्रभाव से बाहर निकलना शुरू होगा और रात करीब 8 बजे तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के दौरान शुभ कार्यों और पूजा-पाठ पर रोक रहती है।

इन तीन राशियों के लिए शुभ रहेंगे संकेत

मेष राशि:

इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण के परिणाम सुखद रहेंगे। आय के नए स्रोत बनने के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। निवेश और व्यापार में अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।

See also  छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, प्रदेश में भी मिल सकती है Work From Home की मंजूरी?

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के साथ-साथ सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से सफल रहेगा और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।