कांकेर। बस्तर के कांकेर जिले के अमाबेड़ा इलाके के अलनार गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर तनाव पैदा हो गया है। यहां कथित तौर पर तीन परिवारों को धर्म बदलने और ‘माता पहुंचानी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार करने के बाद गांव से बाहर निकाल दिया गया।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अमाबेड़ा इलाके के अलनार गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर तनाव की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गांव के लोगों ने कथित तौर पर तीन परिवारों को गांव से बाहर निकाल दिया क्योंकि उन्होंने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया था।

इस वजह से बढ़ी नाराजगी

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय सामने आई जब इन परिवारों ने ‘माता पहुंचानी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद गांव वालों ने कथित तौर पर इन परिवारों के घरों से उनका सामान बाहर निकाल दिया और तीनों घरों पर ताले लगा दिए।

See also  सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 32 साल बाद नक्सलियों से मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ से लगा ये क्षेत्र

दर्जन भर ग्रामीण जंगल में भटकने को मजबूर

पता चला है कि इस घटना के बाद इन परिवारों के कुल 13 सदस्य बेघर हो गए हैं। उन्हें गांव छोड़कर जंगल के आसपास भटकने के लिए मजबूर होना पड़ा और उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।