टीआरपी डेस्क। आज की ऑफिस लाइफ में घंटों डेस्क पर बैठकर काम करना मजबूरी बन गया है, जिसके कारण कामकाजी युवाओं में गर्दन, पीठ दर्द और भारीपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे की जाने वाली कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज न केवल ब्लड सर्कुलेशन सुधारती हैं, बल्कि मानसिक थकान को भी कम करती हैं।
जहाँ लोग औसतन 8 से 10 घंटे बैठकर काम करते हैं। शारीरिक गतिहीनता के कारण बढ़ रहे स्पॉन्डिलाइटिस और स्ट्रेस के जोखिम को देखते हुए ये आसान एक्सरसाइज ऑफिस लाइफस्टाइल का अनिवार्य हिस्सा होनी चाहिए।
वर्क डेस्क पर रहकर करें ये 5 आसान एक्सरसाइज
लगातार कंप्यूटर स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रखने से शरीर में जो जकड़न आती है, उसे दूर करने के लिए आपको ऑफिस छोड़ने या जिम जाने की जरूरत नहीं है। आप अपनी सीट पर रहकर ही ये अभ्यास कर सकते हैं:
- नेक रोल (Neck Roll): अपनी गर्दन को धीरे-धीरे क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज 5-7 बार घुमाएं। यह गर्दन की अकड़न को तुरंत कम करता है।
- शोल्डर श्रग्स (Shoulder Shrugs): दोनों कंधों को ऊपर उठाएं, 2 सेकंड रोकें और फिर छोड़ दें। इसे 10-15 बार दोहराने से कंधों का तनाव कम होता है।
- सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट (Seated Spinal Twist): कुर्सी पर सीधे बैठकर शरीर को दाईं और बाईं ओर मोड़ें। यह रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन के लिए रामबाण है।
- लेग एक्सटेंशन (Leg Extension): कुर्सी पर बैठे हुए पैरों को सीधा आगे की ओर स्ट्रेच करें और 5 सेकंड तक रोकें। इससे पैरों में ब्लड फ्लो बेहतर होता है।
- डीप ब्रीदिंग (Deep Breathing): मानसिक शांति के लिए 3-4 सेकंड गहरी सांस लें और धीरे से छोड़ें। यह फोकस बढ़ाने में मदद करता है।


