नई दिल्ली। मध्य पूर्व (Middle East) में जारी भीषण जंग अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। ईरान ने मंगलवार देर रात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। हालांकि, दुबई अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो ड्रोन्स को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दुबई मीडिया ऑफिस का आधिकारिक बयान

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुष्टि करते हुए कहा अधिकारियों ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन रोके। इस घटना में एक भारतीय नागरिक समेत चार लोग घायल हुए हैं। फिलहाल एयर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।

खाड़ी देशों पर ईरान का पलटवार

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच पिछले दो हफ्तों से सीधी जंग जारी है। ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजरायल उसके ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। जवाब में ईरान ने UAE, बहरीन और कतर जैसे खाड़ी देशों पर मिसाइलों और ड्रोन्स की बौछार कर दी है।

See also  22 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और शराब की दुकानें

नुकसान: इन हमलों से खाड़ी देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है। हमलों की वजह से क्षेत्र में तेल उत्पादन (Oil Production) बाधित हुआ है, जिसका असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है।

राष्ट्रपति पेजेशकियन का विरोधाभासी बयान

हैरानी की बात यह है कि एक तरफ ईरान हमले कर रहा है, तो दूसरी तरफ शांति की बात भी कर रहा है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बयान जारी कर कहा तेहरान का इरादा क्षेत्रीय देशों (पड़ोसियों) के साथ जंग लड़ने का बिल्कुल नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अंतरराष्ट्रीय समुदाय जंग के असली जिम्मेदार (अमेरिका-इजरायल) पर लगाम नहीं लगाता, तो ‘ग्लोबल ऑर्डर’ और सुरक्षा पूरी तरह खतरे में पड़ जाएगी।

भारतीयों के लिए बढ़ी चिंता

दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक के घायल होने की खबर से भारत में रह रहे उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। दुबई में लाखों की संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं और यह एयरपोर्ट भारत के लिए एक प्रमुख ट्रांजिट हब है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय दूतावास लगातार यूएई अधिकारियों के संपर्क में है।

See also  बिग ब्रेकिंग: अमेरिकी महामारी विशेषज्ञ पर वुहान लैब को पैसे देने का शक! चीनी वैज्ञानिक से बातचीत वायरल