टीआरपी डेस्क। पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी ‘ओपन वार’ अब बेहद खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सोमवार रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भीषण एयर स्ट्राइक की है। तालिबान सरकार के दावों के मुताबिक, इस हमले में 400 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

अस्पताल बना निशाना, चारों तरफ मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे हुए इस हवाई हमले में काबुल का ओमिद Omid) ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल सीधे तौर पर निशाने पर आ गया। यह 2,000 बिस्तरों वाला एक बड़ा अस्पताल था, जिसका एक बड़ा हिस्सा हमले में पूरी तरह तबाह हो गया है। मलबे के नीचे अभी भी सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों में बड़ी संख्या में अस्पताल में भर्ती मरीज और वहां काम करने वाला स्टाफ शामिल है। काबुल की सड़कों पर एम्बुलेंस और चीखते-चिल्लाते लोगों का मंजर दिखाई दे रहा है।

See also  CG News : अब नहीं लगा सकेंगे सार्वजनिक मार्ग और बिजली तारों के नीचे पंडाल, जानिए क्या है दिशा-निर्देश…

तालिबान का आरोप बनाम पाकिस्तान की सफाई

अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे नागरिक ठिकानों पर जानबूझकर किया गया हमला बताया है। हालांकि, पाकिस्तान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने किसी अस्पताल को नहीं, बल्कि टीटीपी (TTP) और अन्य आतंकी गुटों के हथियार डिपो और तकनीकी ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान इसे सटीक हमला करार दे रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

क्यों भड़की है जंग?

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पिछले कई दिनों से तनाव चरम पर है। दरअसल, पाकिस्तान आरोप लगाता रहा है कि उसकी जमीन पर हो रहे आतंकी हमलों के पीछे अफगानिस्तान का हाथ है। वहीं, तालिबान इन आरोपों को नकारते हुए पाकिस्तान पर संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगा रहा है। इस टकराव में अब तक सैकड़ों आम नागरिकों और सैनिकों की जान जा चुकी है, और लाखों लोग विस्थापित हो रहे हैं।

See also  CG NEWS : कांग्रेस महाधिवेशन समारोह में किया गया बड़ा बदलाव, अब यहां होगी जनसभा