सीजी महिला आयोग महा जन-सुनवाई की अध्यक्षता डॉ. किरणमयी नायक

टीआरपी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश की महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित विशेष “महा जन-सुनवाई सप्ताह” (08 से 13 मार्च 2026) का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है।

आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में टीम ने लगातार पांच दिनों तक प्रदेश के सभी पांच संभागों का दौरा किया। इस दौरान लगभग 2000 किलोमीटर की यात्रा कर मौके पर ही मामलों का समाधान किया गया। जिलों में रायपुर (88.44%), दुर्ग (60.00%) और धमतरी (58.33%) निराकरण प्रतिशत में शीर्ष पर रहे।

361 प्रकरणों का त्वरित निराकरण

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस विशेष सप्ताह के दौरान 33 जिलों से कुल 749 प्रकरण जन-सुनवाई में शामिल किए गए। इनमें से 361 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर नस्तीबद्ध किया गया, जो कुल मामलों का 48.20 प्रतिशत है।

इस अभियान में कुल 2712 पक्षकार शामिल हुए, जिनमें 877 आवेदिकाएं और 1835 अनावेदक थे। इनमें से 1707 पक्षकार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। विशेष जन-सुनवाई के लिए गठित मुख्य न्यायपीठ में अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के साथ सदस्य सरला कोसरिया, ओजस्वी मंडावी एवं दीपिका शोरी शामिल रहीं।

See also  बड़ी खबरः भाजपा के इन नेताओं को मिली X श्रेणी की सुरक्षा, देखें लिस्ट

रायपुर संभाग में सर्वाधिक 77.40 प्रतिशत मामलों का निराकरण

बिलासपुर संभाग: 157 में से 29 प्रकरण (18.47%)

रायपुर संभाग: 292 में से 226 प्रकरण निराकृत (77.40%)

दुर्ग संभाग: 113 में से 53 प्रकरण (46.90%)

सरगुजा संभाग: 101 में से 31 प्रकरण (30.69%)

बस्तर संभाग: 86 में से 22 प्रकरण (25.58%)