रायपुर। बीजापुर जिले के छात्रावास से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी ने रायपुर के अम्बेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि गंगालूर क्षेत्र के पोटा केबिन हाई स्कूल से जुड़ी तीन आदिवासी छात्राओं के गर्भवती पाए जाने की जानकारी ने न केवल शिक्षा व्यवस्था, बल्कि छात्रावासों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये हैं।   

सचिव अनुषा जोसेफ़ ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षा और सुरक्षा के लिए बनाए गए संस्थानों से ही ऐसी दर्दनाक खबरें सामने आ रही हैं। प्रदेश संयुक्त सचिव कलावती मार्को ने राज्य सरकार से मांग की है कि यदि जल्द और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर आवाज़ उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

इस धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से स्वाति तिवारी, अनुराधा शुक्ला, सिमरजीत कौर, करमजीत कौर, गौरी सोनमती कन्नौजे, ज्योति दानेकर, आशा कन्नौजे, निर्मला कुम्हारे, पूजा कुम्हारे जसोदा सुंदरी बाई, सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, इमरान खान और मिहिर कुर्मी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

See also  अगर आप हवाई यात्रा से आ रहे हैं छत्तीसगढ़, तो ये खबर है जरूरी, प्रशासन विभाग ने जारी किए हैं निर्देश