टीआरपी डेस्क। असम की राजनीति में आज मंगलवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया, जब हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसके साथ ही वह असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जिन्होंने लगातार दो कार्यकाल संभाले हैं।

शपथ ग्रहण की बड़ी बातें

राज्यपाल ने रविवार को उन्हें NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। यह असम में NDA सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले 2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में पहली बार भाजपा सरकार बनी थी, जिसके बाद 2021 और अब 2026 में सरमा ने कमान संभाली है।

इस ऐतिहासिक पल के गवाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बने। छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए।

See also  जमीन की नई संशोधित गाइडलाइन : जानिए आरंग, अभनपुर और तिल्दा तहसील की दरें…

छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक का सफर

हिमंता बिस्वा सरमा का राजनीतिक सफर बेहद प्रेरणादायक है। 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सरमा को पूर्वोत्तर में भाजपा का ‘चाणक्य’ माना जाता है। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) के संयोजक के रूप में क्षेत्रीय दलों को जोड़कर भाजपा को एक अजेय शक्ति बना दिया।