सारंगढ़। जिले के झाल गांव में सुशासन तिहार का मंच सजा था, लेकिन माहौल राजनीति का अखाड़ा बन गया। काली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे युवक कांग्रेसियों ने कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया।

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों और युवक कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों की चेतावनी और नारेबाजी से माहौल गरमा गया। स्थिति न बिगड़े, इसलिए पुलिस जवानों को बीच-बचाव के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। हाथापाई की नौबत न आए, पुलिस दोनों पक्षों को अलग करती रही।

सुशासन तिहार बना विरोध का मंच

युवक कांग्रेसियों ने काली टी-शर्ट पहनकर सुशासन तिहार का विरोध जताया। सत्ता पक्ष के नेताओं ने इसे कार्यक्रम में व्यवधान बताया और जमकर विरोध किया। हंगामा काफी देर तक चलता रहा।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर, छत्तीसगढ़, भारत ने हेबेई इंटरनेशनल स्टडीज़ यूनिवर्सिटी, चीन के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए