कोरबा। जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां CSEB के गोढ़ी स्थित फ्लाई ऐश डैम का एक हिस्सा अचानक टूट गया जिससे बड़ी मात्रा में राखड़ मिला पानी आसपास के इलाके में फैल गया। हादसे के बाद डैम निर्माण और रखरखाव में लापरवाही को लेकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

लंबे समय से थी शिकायत

स्थानीय लोगों का कहना है कि डैम की खराब हालत को लेकर लंबे समय से शिकायत की जा रही थी। जिम्मेदार अधिकारियों ने समय पर मरम्मत और सुरक्षा उपायों पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा- डैम का हिस्सा टूट गया।

घटना के बाद प्रभावित गांवों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि डैम की मजबूती और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी हुई। समय रहते कदम उठाते तो हादसा टल सकता था।

गुणवत्ता पर पहले भी उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक डैम के निर्माण, विस्तार और रखरखाव में गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। हादसे के बाद निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। ग्रामीण जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

See also  Weather Alert: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में चली तेज हवाएं, यहां जमकर हुई बारिश

फिलहाल विद्युत कंपनी के अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। प्रभावित क्षेत्र का आकलन किया जा रहा है।