Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के अधिकारिक निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार शाम 5 बजे से होगी। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, नकटी गांव विवाद, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, किसानों की समस्याएं और बिजली दरों में बढ़ोतरी समेत कई मुद्दों को आधार बनाकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार होगी।

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: बता दें कि, 13 जुलाई से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र में विपक्ष की ओर से नकटी गांव में कथित तौर पर प्रधानमंत्री आवास तोड़े जाने का मामला,कानून-व्यवस्था, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, खाद की किल्लत, बिजली दरों में बढ़ोतरी, महिलाओं की सुरक्षा बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में देरी के मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की तैयारी है। इन मुद्दों पर सत्र के दौरान तीखी बहस देखने को मिलेगी।

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: इस बार विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। सवाल पूछने वालों में केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी शामिल हैं। सत्ता और विपक्ष की तैयारी से साफ है कि पांच दिन के सत्र में तीखे सवाल जवाबों से हंंगामा मचेगा।

See also  CG Assembly Monsoon Session : विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश