छत्तीसगढ़: स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विशेष आयोजन
छत्तीसगढ़: स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विशेष आयोजन

Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ शासन ने 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में भव्य और गरिमामय आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष है, क्योंकि यह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष का साक्षी बनेगा।

यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ के हर जिले और ब्लॉक स्तर पर सरकारी और निजी भागीदारी को बढ़ाएगा। शहीदों के परिजनों का सम्मान और शासकीय भवनों की विशेष सजावट राज्य में देशभक्ति के माहौल को और अधिक सशक्त बनाएगी, जो जनता के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव होगा।

‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन अनिवार्य

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य राज्य स्तरीय समारोह 15 अगस्त की सुबह 9:00 बजे आयोजित होगा, जहाँ मुख्यमंत्री ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इस वर्ष सभी शासकीय कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन अनिवार्य कर दिया गया है। परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल समेत अनेक टुकड़ियाँ शामिल होंगी।

See also  क्या छत्तीसगढ़ में फिर से लग सकता है लॉकडाउन? मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान

शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान

शासन ने निर्देश दिए हैं कि जिला मुख्यालयों पर नामित मंत्री ध्वजारोहण करेंगे, जबकि ब्लॉक और पंचायत स्तरों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी संभालेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को जिला स्तरीय समारोहों में विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी सरकारी भवनों को विशेष रोशनी से सजाया जाएगा और आम नागरिकों से भी अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है।

जिले के कलेक्टरों को आयोजनों की समुचित निगरानी के कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन और लाउडस्पीकर के प्रयोग हेतु अनुमति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

FAQ

1 – इस वर्ष 2026 का स्वतंत्रता दिवस क्यों खास है

इस वर्ष भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को 150 वर्ष पूरे हुए हैं। इस खास मौके पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन आकर्षण का केंद्र होगा।

See also  BREAKING: रायपुर में अब खुलेंगी मिठाई और बेकरी की दुकान, जानिए कब तक?

2 – छत्तीसगढ़ में मुख्य आयोजन कहां होगा।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन होगा।

3 – मुख्य आयोजन कितने बजे प्रारंभ होगा।

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।

4 – इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कौन सा आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान समारोह अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

5 – स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय भवनों में सजावट कैसे की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय भवनों पर विशेष रूप से विघुत साजसज्जा की जाएगी।

6 – शिक्षण संस्थानों में क्या खास आयोजन होंगे।

सभी शिक्षण संस्थानों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। साथ ही पौधारोपण और देशभक्ति कार्यक्रम होंगे।