मुंबई। अपने जमाने की मशहूर ऐक्‍ट्रेस निम्‍मी का कल देर शाम निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं और लंबे वक्‍त से बीमार चल रही थीं। वह बढ़ती उम्र की कई समस्‍याओं से पीड़ित थीं और काफी महीनों से वीलचेयर पर थीं। उन्‍होंने सांताक्रूज के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली।

निम्‍मी का अंतिम संस्‍कार गुरुवार यानी 26 मार्च को होगा। बता दें, निम्‍मी का 50 और 60 के शुरुआती दशक में जबरदस्‍त स्‍टारडम था। उन्‍होंने ‘बरसात’ से अपना फिल्‍मी डेब्‍यू किया और लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्‍होंने ‘अमर’, ‘दाग’, ‘दीदार’, ‘बसंत बहार’, ‘मेरे महबूब’, ‘कुंदन’ जैसी फिल्‍मों में काम किया।

निम्‍मी को ‘उड़न खटोला’, ‘आन’, ‘भाई-भाई’, ‘मेरे महबूब’ और ‘पूजा के फूल’ में निभाए गए उनके किरदारों के लिए याद किया जाता है। उनका असली नाम ‘नवाब बानो’ था। निम्‍मी ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया। निम्‍मी ने अपनी बहन के बेटे को अडॉप्‍ट किया था। शुरुआती दिनों में निम्मी काफी डिमांड में थीं। कहा जाता है कि दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े ऐक्‍टर्स उनके साथ काम करने के लिए आगे-पीछे लगे रहते थे। राज कपूर तो उन्‍हें अपनी एक फिल्म में लेने के लिए ही अड़ गए थे।

See also  SatyaPrem Ki Katha : फिल्म का नया गाना 'सुन सजनी' रिलीज, कार्तिक-कियारा ने जमकर किया गरबा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebook पर

Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।