Zepto, BookMyShow और IndiGo समेत 9 ऐप्स पर CCPA का एक्शन, 20 लाख का जुर्माना
ऑनलाइन शॉपिंग में डार्क पैटर्न पर सरकार सख्त, 9 कंपनियों पर कार्रवाई

Dark Patterns Penalty on Apps: ऑनलाइन शॉपिंग या टिकट बुकिंग के दौरान अगर आखिरी पेमेंट से पहले अचानक बिल बढ़ जाता है या बिना जानकारी के कोई अतिरिक्त शुल्क जुड़ जाता है, तो यह सिर्फ तकनीकी गलती नहीं बल्कि डार्क पैटर्न (Dark Pattern) हो सकता है।

ऐसे ही भ्रामक तरीकों का इस्तेमाल करने पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने Zepto, BookMyShow, IndiGo और Physics Wallah समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

क्या है डार्क पैटर्न और क्यों हो रही है कार्रवाई?

डार्क पैटर्न ऐसे वेबसाइट या ऐप डिज़ाइन होते हैं, जो यूजर्स को भ्रमित करके ऐसे फैसले लेने के लिए प्रेरित करते हैं, जो वे सामान्य स्थिति में शायद नहीं लेते। इसमें छिपे हुए शुल्क, पहले से टिक किए गए विकल्प, जबरन सब्सक्रिप्शन और भावनात्मक संदेशों के जरिए अतिरिक्त भुगतान करवाने जैसी रणनीतियां शामिल होती हैं। सरकार ने राज्यसभा में जानकारी दी कि इन प्लेटफॉर्म्स ने उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले इंटरफेस का इस्तेमाल किया, जिसके चलते कार्रवाई की गई।

See also  अमीरों की सूची में 25वें नंबर से भी बाहर हुए गौतम अडानी 

Zepto पर क्या मिला?

CCPA के अनुसार, Zepto पर शुरुआत में कम कीमत दिखाई जाती थी, लेकिन भुगतान से पहले हैंडलिंग चार्ज और मेंबरशिप फीस जोड़ दी जाती थी। इसे ड्रिप प्राइसिंग और बास्केट स्नीकिंग माना गया। इस मामले में कंपनी पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। रेगुलेटर के निर्देश के बाद कंपनी ने इन प्रथाओं को बंद कर दिया।

BookMyShow पर क्यों लगा जुर्माना?

BookMyShow पर BookASmile के लिए 1 रुपये का दान पहले से टिक मिला। यानी अगर ग्राहक ध्यान न दे, तो राशि अपने आप जुड़ जाती थी। CCPA ने इसे बास्केट स्नीकिंग माना और कंपनी को यह व्यवस्था हटाने का निर्देश दिया।

IndiGo की कौन-सी प्रैक्टिस पर आपत्ति?

IndiGo ऐप में अतिरिक्त सेवा नहीं लेने के विकल्प के साथ लिखा जाता था, नहीं, मैं रिस्क लूंगा। CCPA ने इसे कन्फर्म शेमिंग (Confirm Shaming) माना। कार्रवाई के बाद कंपनी ने इसे बदलकर नहीं, मैं ट्रिप में कुछ नहीं जोड़ूंगा कर दिया।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, 3 मार्च को बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री

Physics Wallah पर क्या आरोप लगा?

Physics Wallah पर PW Foundation के लिए 10 रुपये का दान पहले से चुना हुआ मिलता था। साथ ही मुफ्त कोर्स से पहले यूजर्स से निजी जानकारी मांगी जाती थी। CCPA ने इस मामले में 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कंपनी ने जुर्माना जमा करने के साथ संबंधित प्रथाओं को बंद करने की जानकारी दी।

किन अन्य कंपनियों पर भी हुई कार्रवाई?

CCPA ने FirstCry, PharmEasy, McAfee, SpiceJet और Anuj Jindal प्लेटफॉर्म पर भी जुर्माना लगाया। इन कंपनियों पर 1 लाख से 3 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।

  • छिपे हुए चार्ज
  • जबरन सब्सक्रिप्शन
  • गुमराह करने वाले काउंटडाउन टाइमर
  • चालाकी भरे रिन्यूअल प्रॉम्प्ट

डार्क पैटर्न गाइडलाइंस में क्या-क्या शामिल है?

भारत सरकार की डार्क पैटर्न्स प्रिवेंशन एंड रेगुलेशन गाइडलाइंस, 2023 में 13 प्रकार के भ्रामक डिज़ाइन की पहचान की गई है।

  • ड्रिप प्राइसिंग
  • बास्केट स्नीकिंग
  • सब्सक्रिप्शन ट्रैप
  • कन्फर्म शेमिंग
  • फॉल्स अर्जेंसी
  • ट्रिक क्वेश्चन

सरकार का कहना है कि इन नियमों को लागू करने के बाद अब तक नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

See also  छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ियों में 'बाला' मॉडल का कमाल: शिक्षा और रोजगार का बना नया राष्ट्रीय मानक