student protest
स्कूली बच्चे फिर से बैठे सड़क पर, कोरबा-कटघोरा मार्ग पर लगा जाम

Eklavya School Students Protest Again: कोरबा जिले के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने एक महीने में तीसरी बार सड़क जाम कर दिया। गुरुवार को बड़ी संख्या में बच्चे कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर छुरी पंचायत के सामने बैठ गए, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

छात्र स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रिंसिपल डॉ. अरसद अहमद अली और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग कर रहे हैं।

एक महीने में तीसरा प्रदर्शन

बच्चों का ये लगातार तीसरा आंदोलन है। सबसे पहले बच्चों ने सड़क जाम कर कटघोरा विधायक और सहायक आयुक्त को घेरकर शिकायत की थी। दूसरी बार इसी जगह सड़क जाम किया गया। तब SDM कटघोरा, तहसीलदार और सहायक आयुक्त ने आकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आज फिर बच्चे सड़क पर बैठ गए हैं। बच्चों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

क्या है छात्रों की मांग?

छात्रों ने स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनकी मांग है कि प्रिंसिपल डॉ. अरसद अहमद अली को तत्काल हटाया जाए। छात्रावास अधीक्षक को बदला जाए। स्कूल में खाना, पढ़ाई और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

See also  IT Raids in CG : प्रदेश के धनकुबेरों पर पड़ी आयकर विभाग की नज़र, कोठियों में घुसकर संपत्ती की जाँच जारी...

छात्रों का कहना है “मांग पूरी होने तक हम सड़क पर ही बैठे रहेंगे।”

सड़क पर लगा वाहनों का जाम

छुरी पंचायत के सामने कोरबा-कटघोरा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौके पर सहायक आयुक्त, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और थाना प्रभारी पहुंचे हैं और बच्चों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लगातार जाम से गांव की छवि खराब होने पर नाराजगी जताई है।

FAQ – एकलव्य विद्यालय के छात्र सड़क पर

सवाल: छात्र क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?

छात्र प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को हटाने और स्कूल में मूलभूत सुविधाएं देने की मांग कर रहे हैं।

सवाल: कितनी बार जाम लगा चुके हैं बच्चे?

ये एक महीने में तीसरी बार है। पहले विधायक को घेरा, फिर जाम किया और अब फिर सड़क पर बैठे हैं।

सवाल: प्रशासन ने क्या किया?

A: मौके पर सहायक आयुक्त, अपर कलेक्टर और पुलिस पहुंची है। पहले भी आश्वासन दिया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

See also  प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, 27 मार्च तक मंगाए गए आवेदन