Bhupesh Baghel Arun Sao and Ajay Chandrakar political statement in Chhattisgarh
Bhupesh Baghel Arun Sao and Ajay Chandrakar political statement in Chhattisgarh

Bhupesh Baghel: कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी पद से हटाकर असम का प्रभार सौंप दिया है। कांग्रेस के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पंजाब में सभी ने देखा कि भूपेश बघेल के खिलाफ ‘वापस जाओ’ के नारे लगे थे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने राजनीतिक दृष्टि से भूपेश बघेल को उपयोगी नहीं पाया, इसलिए उनका प्रभार बदल दिया गया। अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम की जिम्मेदारी देना कांग्रेस का आंतरिक फैसला है। हालांकि, बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है।

सशस्त्र नक्सलवाद लगभग समाप्त

नक्सलियों के समर्थन में वीडियो जारी किए जाने के मामले पर भी अरुण साव ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिमागी नक्सलियों से सावधान रहने की बात कह चुके हैं। अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश और संविधान के खिलाफ बोलते हैं, धीरे-धीरे ऐसे लोगों की संख्या में भी कमी आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिमागी नक्सली भी जल्द सही रास्ते पर आएंगे।

See also  यहां हो रही बच्चों की खेती,छोटी लड़कियों को जबरन बनाया जा रहा है प्रेगनेंट

अजय चंद्राकर ने भी साधा निशाना

बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने भी कांग्रेस में प्रभारी बदले जाने को लेकर भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल राष्ट्रीय राजनीति में जहां भी गए हैं, वहां विवाद और असफलता ही देखने को मिली है। अजय चंद्राकर ने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पहले कांग्रेस में इतनी गड़बड़ी और कलह नहीं थी, लेकिन भूपेश बघेल के जाने के बाद कलह देखने को मिली। उन्होंने यह भी कहा कि भूपेश बघेल अब तक कहीं भी अपनी योग्यता साबित नहीं कर पाए हैं। बीजेपी नेताओं के इन बयानों के बाद भूपेश बघेल को असम का प्रभार दिए जाने के फैसले पर छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।