टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच बुधवार को वित्त वर्ष 2020-21 की शुरुआत हो गई।

बैंक का ज्यादा कामकाज निपटाने वालों के लिए बुरी खबर है, क्योंकि इस माह सारे बैंक पूरे 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें अवकाश भी शामिल हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके बैंक के अपने सभी जरूरी काम जल्दी ही निपटा लें।

जानकारी के लिए बता दें कि  इन 14 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इस दौरान खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए।

बैंकों में छुट्टी के दौरान एटीएम में कैश की किल्लत भी हो सकती है। हालांकि बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान एटीएम में पर्याप्त कैश रहेगा और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

See also  व्हाइट हाउस पहुंचा संक्रमण का कहर, डोनाल्ड ट्रंप का सहयोगी निकाला कोरोना पॉजिटिव

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।