रायपुर। लॉकडाउन के चलते राजधानी में शराब नहीं मिलने पर स्प्रिट पीने वाले तीसरे युवक की भी बीती रात मौत हो गई। युवक का नाम अजय कुंजाम है, जो गोलबाजार बांसटाल का रहने वाला था।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही तीन दोस्तों ने शराब नहीं मिलने पर एक साथ बैठकर स्प्रिट पी ली थी, जिसके बाद एक युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई थी, तो वहीं दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी।

गोलबाजार पुलिस इस मामले में पता लगा रही थी कि आखिर इन युवकों को स्प्रिट कहां से उपलब्ध हुई थी। फिलहाल जांच जारी हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर इन्हें स्प्रिट किसने दी थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

मामले की जांच कर रहे गोल बाजार थाना प्रभारी बी कुजूर के मुताबिक 31 मार्च की रात को तीनों युवकों ने स्प्रिट पी ली थी। स्प्रिट पीकर घर जाने के बाद एक युवक की घर में और दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई थी। तीसरे युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई।

See also  छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव के लिए तैयार हुई आम आदमी पार्टी की टीम, देखें लिस्ट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।