TRPDESK.छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके जगदलपुर में माओवादियों ने एक बार फिर पर्चा जारी कर धमकी दी है, उन्होने 20 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। नक्सलियों द्वारा ये पर्चे जगदलपुर के कावापाल में फेंके गए हैं। नक्सलियों की इस करतूत के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

बता दें कि इससे पहले आज छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में बम ब्लास्ट हुआ है। सुकमा जिले के दोरनापाल जगरगुंडा मार्ग पर पोलमपल्ली के पास नक्सलियों ने पुल को बम से ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। 

मिली जानकारी अनुसार पोलमपल्ली गोरगुंडा के बीच स्थित पुल को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाने का प्रयास किया है। देर रात जब ग्रामीणों ने धमाके की आवाज सुने तो हैरत में पड़ गए। वहीं सुबह इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया है। बता दें कि नक्सली ग्रामीणों में खौफ पैदा करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना के बाद से अलर्ट हो गई है।

See also  Covid 19 Update : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, टूटे सभी रिकॉर्ड.... मिले 3120 नए केस

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।