नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। पीएम मोदी 27 अप्रैल को सभी राज्यों के सीएम से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से कोरोना के हालात और उसके उपायों पर बात करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति को लेकर भी चर्चा हो सकती है।


पीएम मोदी इससे पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों 11 अप्रैल को लॉक डाउन को लेकर चर्चा की थी जिसमें अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने लॉक डाउन को बढ़ाने की गुजारिश की थी। जिसके बाद पीएम मोदी ने लॉक डाउन को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक तक कर दिया था, ऐसे में पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से चर्चा बेहद खास रहेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  जबरन धर्मांतरण पर केंद्र से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब