रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य के 9 जिलों को एक करोड़ 20 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री सहायता कोष से रायपुर जिले को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 20 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह राजनांदगांव, दुर्ग, कबीरधाम एवं बिलासपुर जिले को 15-15 लाख रूपये तथा बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही तथा मुंगेली जिले को 10-10 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए इससे पहले सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रुपये और 11 जिलों को 20-20 लाख रुपये जारी किए थे। इस तरह जिलों को अब तक 10 करोड़ 40 लाख रुपए जारी किया जा चुका है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  BIG BREAKING: विष्णुदेव साय तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली में आदेश कुमार गुप्ता संभालेंगे कमान

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।