धमतरी। लाकडाउन के दौरान जर्दायुक्त गुटखा और पान मसालों की तस्करी का नया मामला धमतरी में सामने आया है। जहां बोरियों में भर कर मीठी सुपारी की आड़ में गुटखा की तस्करी की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में गुड्डा गैरेज में प्रशासन की संयुक्त जांच दल ने छापामार कार्यवाही करते हुए दो बोरा पान मसाला जप्त किया है । जप्त किए गए पान मसाला के अलग अलग बोरे में मुसाफिर पान मसाला, वीर पान मसाला सहित m4 नामक तंबाकू के सैकड़ों पैकेट बरामद किए गए हैं।

इधर गैरेज संचालक की माने तो राजधानी रायपुर से 5 बोरा मीठा सुपारी के नाम से गैरेज में बुक किया गया था जिसे धमतरी पहुंचने के बाद 3 बोरा एक व्यापारी द्वारा ले जाया गया था, वहीं पर दो बोरे जो शेष बचे हुए थे उन पर अधिकारियों ने जब्ती की कार्रवाई की है।

गेरेज संचालक का कहना है कि गैरेज में सीसीटीवी फुटेज लगे हुए हैं जिसे कभी भी तस्दीक के लिए देखा जा सकता है कि किस व्यापारी ने यह प्रतिबंधित पान मसाला की बुकिंग की थी और किस व्यापारी द्वारा 3 बोरा समान पहले ले जाया गया है। बहरहाल संयुक्त जांच दल ने किसी व्यापारी के सामने नहीं आने पर गैरेज संचालक को पार्टी बनाकर जब्ती की कार्रवाई कर आगे की जांच में जुट गई है।

See also  दिल्ली विधानसभा में मचा हड़कंप, वीआईपी गेट तोड़कर अंदर घुसी कार, गुलदस्ता रखकर फरार हुआ नकाबपोश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।