रायपुर/रायगढ़। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले दो और कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। दोनों पॉजेटिव प्रवासी मजदूर हैं, जो पिछले दिनों महाराष्ट्र के ठाणे से लौटे थे। इन प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन करके रखा गया था, जिसके बाद इन सभी की RTPCR टेस्ट रिपोर्ट पाजेटिव आई है।
बता दें कि आज ही एक कोरोना पॉजेटिव मरीज सूरजपुर में मिला था, जो हाल ही में दिल्ली से लौटा था। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा जांजगीर और बालोद में 11-11 मरीज मिले हैं, वहीं बलौदाबाजार में 6, रायगढ़ में 2, कवर्धा में 2, गरियाबंद, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर में 1-1 मरीज मिले हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  DC vs CSK, IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रन का लक्ष्य