सरायकेला। यहां के तिरूलडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने पुलिस के पांच जवानों की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी।वारदात के बाद नक्सली अपने साथ जवानोंके हथियार भी उठा ले गए। हमले के बाद पुलिस का एक जवान लापता बताया जा रहा है। फिलहाल, नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

छह बाइक पर सवार थे हथियारबंद नक्सली

स्थानीय लोगों के मुताबिक, छह पुलिसकर्मी कुकड़ू गांव में किसी काम से आए थे। इसके बाद वे साप्ताहिक बाजार में पहुंचे और कुछ खरीददारी भी की। इसी दौरान सभी पुलिसकर्मी बाजार में ही एक मंदिर के पास खड़े थे।

इतने में छह बाइक पर हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली तिरुलडीह थाना की ओर भाग निकले।

हमले में दो एएसआई और तीन कांस्टेबल शहीद हुए जब कि ड्राइवर सुखलाल कुदादा ने भागकर अपनी जान बचाई।

See also  CG LOCKDOWN-UNLOCK BREAKING: छत्तीसगढ़ का यह जिला हुआ अनलॉक और इस जिले में बढ़ा 10 दिनों का लॉकडाउन, जानिए शराब दुकान समेत मिली रियायत और प्रतिबन्ध के बारे में

शहीद हुए जवानों के नाम इस प्रकार हैं:

एएसआई मनोधन हासदां,
एएसआई गोवर्धन पासवान
युधिष्ठिर मालुवा ,
कांस्टेबल धनेश्वर महतो,
कांस्टेबल डिबरू पूर्ति

मई में नक्सलियों ने सरायकेला में किए थे तीन हमले

03 मई को नक्सलियों ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत खरसावां में भाजपा के चुनावी कार्यालय पर हमला किया था। पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को बंधक बनाया,फिर कार्यालय को बम से उड़ा दिया।

20 मई को हुडांगदा सूरू सिंचाई परियोजना में नक्सलियों ने कई धमाके किए थे। नक्सलियों के इन धमाकों में 3 जवान जख्मी हो गए थे। 29 मई को खरसावां-कुचाई के सीमावर्ती क्षेत्र में रायसिंदरी पहाड़ी पर सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस वाहन से लौट रहे कोबरा और झारखंड जगुआर के जवानों को टार्गेट बनाकर नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। इससे 25 जवान घायल हो गए थे।

इस साल अब तक राज्य में नक्सलियों से 25 मुठभेड़

जनवरी 2019 से अबतक झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच 25 से अधिक मुठभेड़ हुईं। इसमें 18 नक्सली मारे गए और 65 से अधिक गिरफ्तार हुए। चार नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। 2018 में करीब 160 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था और 1200 गिरफ्तार किए थे। 360 नक्सलियों ने समर्पण किया था।

See also  खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को किया सस्पेंड, बृजभूषण के करीबी नए अध्यक्ष संजय सिंह के फैसले भी किए गए रद्द, जानें वजह

सरायकेला-खरसावां में कई बड़े नक्सली

सरायकेला के कुचाई इलाके में पिछले चार महीने से कई बड़े माओवादी नेता कैंप कर रहे हैं। झारखंड पुलिस के खुफिया विभाग को जो सूचनाएं मिली हैं, उसके मुताबिक एक करोड़ का इनामी माओवादी और पोलित ब्यूरो मेंबर प्रशांत बोस भी फिलहाल सरायकेला में ही है।

प्रशांत बोस के साथ 25 लाख का इनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल दा, 15 लाख का इनामी जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक, 10 लाख का इनामी अमित मुंडा समेत 200 लोकल नक्सली दस्ते के साथ सरायकेला-खरसावां में जमे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।