मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले लगातार रोज नए-नए अपडेट आ रहे है, सीबीआई जांच में लगी हुई है। अब रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को एस्प्लेनेड कोर्ट ने 9 सितंबर तक नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की हिरासत में भेज दिया है। वहीं, कोर्ट द्वारा ड्रग्स पेडलर काइजन इब्राहिम को जमानत मिल गई है, गौरतलब है की उसे हाल ही में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

एजेंसी जल्द ही रिया से भी पूछताछ कर सकती है। NCB के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान शौविक की ओर से कोर्ट में वकील सतीश मानशिंदे पेश हुए। कोर्ट में पेशी से पहले शौविक, मिरांड़ा, जैद विलात्रा और काइजन इब्राहिम का सायन अस्पताल में कोरोना वायरस टेस्ट (COVID-19 Test) हुआ। शौविक और मिरांड़ा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

See also  केंद्र ने बदली कोरोना गाइडलाइन अब कहा- खांसने, छीकने या बात करने से हवा में फैलता है वायरस

शौविक और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार

जानकारी के मुताबित शौविक शनिवार को मेडिकल टेस्ट के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया तो वह मीडिया के कैमरों से बचता रहा। एनसीबी ने शुक्रवार देर रात रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था, शनिवार को जांच के लिए सीबीआई और एम्स की टीम सुशांत के बांद्रा वाले घर पहुंची थी, यहां डेढ़ घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोज लीं गईं

एनसीबी ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने इन्हें सिर्फ 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में शनिवार को सीबीआई और एम्स की टीम एक्टर के बांद्रा वाले घर पहुंची थी। यहां डेढ़ घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोज लीं गईं। यहां सुशांत की बहन मीतू सिंह भी मौजूद थीं।

रिया के भाई शोविक और सैम्युल मिरांडा की गिरफ्तारी पर एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने कहा, ‘सबूतों के आधार पर ये गिरफ्तारी हुई है। डिजिटल सबूत और कैश बरामदगी के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है।

See also  ब्रेकिंग: दंतेवाड़ा क्वारेंटाइन सेंटर से भाग निकले 23 मजदूर, प्रशासन तलाश मेें जुटा

रिया चक्रवर्ती एवं मिरांडा के घरों पर छापा

सुशांत की मौत मामले के तार ड्रग डीलरों से जुड़ने के बाद से ही आशंका व्यक्त की जा रही थी कि जल्द ही एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती एवं उसके परिवार से पूछताछ शुरू कर सकती है। यह आशंका शुक्रवार सुबह सच साबित हुई, जब 6.30 बजे ही एनसीबी की दो टीमों ने अलग-अलग रिया चक्रवर्ती एवं मिरांडा के घरों पर छापा मारा।

रिया की कार समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की भी तलाशी ली गई

एनसीबी टीम ने रिया के घर की तलाशी के दौरान उनका लैपटॉप, पुराना मोबाइल फोन, कुछ हार्ड डिस्क एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा रिया की कार की भी तलाशी ली गई। एनसीबी की टीम रिया के भाई शौविक एवं मिरांडा को अपने साथ ही बेलार्ड एस्टेट स्थित जोनल कार्यालय ले गई थी। दोनों से करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद देर शाम एनसीबी ने शौविक एवं सैमुअल को गिरफ्तार कर लिया। शौविक और मिरांडा से हुई पूछताछ में एनसीबी को रिया चक्रवर्ती के भी ड्रग इस्तेमाल करने एवं खरीदने के सुबूत मिले हैं। एनसीबी ने इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां की हैं।

See also  BREAKING: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन आर्डर पर हो सकेगी शराब की होम डिलीवरी, आबकारी मंत्री ने दिए ये संकेत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।