रायपुर। रायपुर जिले की महिला मोर्चा को जिले में 15 हजार महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इस संदर्भ में मंगलवार को भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने आज महिला मोर्चा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मातृशक्ति का भरपूर आशीर्वाद मिला है। माताओं एवं बहनों ने बड़ी संख्या में घरों से निकल कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को आशीर्वाद दिया एवं प्रधानमंत्री बनाया।

महिला मोर्चा के सदस्यों को 25 नए सदस्य बनाना अनिवार्य

बैठक को भाजपा नेत्री चन्नी वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा को सदस्यता अभियान में अपनी पूरी शक्ति लगानी है। हम अपना दायित्व किसी और पर सौंपने की न सोचते हुए हर महिला मोर्चा की बहनों को 25 नए सदस्य बनाना अनिवार्य है। जैसा कि पार्टी ने निद्रिष्ट किया है कि 25 सदस्य बनाने पर ही हम पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं इसलिए आज से ही हमें इस काम में पूरी लगन के साथ जुट जाना चाहिए।

See also  Horoscope 22 January 2023 : इन राशि वालों को वाद-व‍िवाद से बचने की जरुरत, पढ़ें अपना राशिफल

11 अगस्त तक का समय

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा ने बैठक में उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने हमें जो जवाबदारी दी है हम बूथ लेवल तक जाकर लक्ष्य को प्राप्त अवश्य करेंगे। पार्टी ने महिला मोर्चा पर जो विश्वास व्यक्त किया है मोर्चा उस पर खरा उतरेगी। हमने मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और शक्तिकेन्द्र प्रभारियों तक जवाबदारी सुनिश्चित कर दी है। हमने तय किया है कि भले ही पार्टी ने हमें 11 अगस्त तक का समय दिया है परन्तु हम लक्ष्य को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें