टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर में कश्मीर जोन पुलिस ने शुक्रवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। उनके पास के भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सिरहामा गांव में दो आतंकियों को मार गिराया

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसी मुठभेड़ में आज सुबह बिजबेहारा के सिरहामा गांव में दो आतंकियों को मार गिराया गया।

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अब भी जारी

इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अब भी जारी है। जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकियों में से एक उच्च स्तरीय कमांडर है जो पिछले तीन साल से सक्रिय था।

तलाशी अभियान चलाया गया

इससे पहले एक अन्य अधिकारी ने बताया था कि पुलिस की संयुक्त टीम, सेना की 03 आरआर और सीआरपीएफ को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया।

See also  Pakistan Afghanistan Earthquake: पाकिस्तान में 6.6 तीव्रता के भूकंप से 9 लोगों की मौत, 100 घायल, दिल्ली एनसीआर तक महसूस हुए झटके

आतंकियों ने शुरू कर दी फायरिंग

उन्होंने कहा कि जैसे ही पुलिस और सेना की टीम संदिग्ध जगह पर पहुंची, वहां पहले से छिपे हुए आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। इसका टीम ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।