लखनऊ। 28 साल पुराने अयोध्या के विवादित ढांचा बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में Babri demolition case फैसले की घड़ी आ गई है। आज 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या के बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में सीबीआई की विशेष अदालत अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाएगी। कोर्ट के आने वाले फैसले पर देशभर की निगाहें हैं।

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत कुल 32 लोग आरोपी हैं। बाबरी विध्वंस मामले में कुल 49 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इनमें से 17 का निधन हो चुका है।

ये हैं 32 अभियुक्तों के नाम

लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डा- राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश वर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोश दूबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण सिंह, कमलेश्वर त्रिपाठी, रामचंद्र, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमर नाथ गोयल, जयभान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धमेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़ व धर्मेंद्र सिंह गुर्जर।

See also  उपराष्ट्रपति चुनाव: "दक्षिण बनाम दक्षिण" दिलचस्प टक्कर, BJP का भरोसेमंद चेहरा या सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।