टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने दो सिपाहियों पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। सिपाहियों ने भी अपने बचाव में नक्सलियों को पीटा तो ग्रामीणों ने भी साहस दिखाया। इस पर नक्सली भाग निकले, लेकिन भागते हुए तीरों से हमला कर दिया। इसमें सिपाही घायल हो गए। दोनों सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अचानक आ धमके नक्सली

जानकारी के मुताबिक, एर्राबोर क्षेत्र के ग्राम कोंगड़म निवासी सोयम रमेश दंतेवाड़ा और कन्ना किस्टाराम थाने में पदस्थ हैं। दोनों पिता के अंतिम संस्कार में अपने गांव आए थे। दोनों अपने घर में बैठे हुए थे, इसी दौरान करीब 10 नक्सली पहुंच गए। नक्सलियों ने दोनों सिपाहियों की पिटाई करना शुरू कर दिया। इस पर जवानों ने भी हाथापाई की।

नक्सलियों के पास पिस्टल देख ग्रामीण डरे, फिर मिलकर भगाया

नक्सलियों के पास देसी पिस्टल होने से पहले तो ग्रामीण डरे, फिर सिपाहियों का हौसला देखकर उन्होंने भी हमला कर दिया। ग्रामीणों को एकजुट होता देख नक्सली भाग निकले। भागते हुए नक्सलियों के तीर मारने से सिपाही कन्ना की पीठ में जा लगा। इसके ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

See also  सर्वे भवन्तु सुखिन…. के साथ सीएम भूपेश ने शुरू किया बजट भाषण, कहा. स्वस्थ और सुपोषित नई पीढ़ी को समर्पित है ये बजट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।