हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद ( Hyderabad ) में इस सप्ताह के शुरुआत से ही जारी भारी बारिश ( Heavy rain ) की वजह से तबाही का आलम है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक बारिश होने से लोगों के लिए मुसीबतों से भरा रहा।

मौसम विभाग ने आज भी शहर के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। लगातार बारिश से हैदराबाद के कई इलाकों में जल जमाव ( Water logging ) के कारण आवामगन बुरी तरह से प्रभावित और जन जीवन अस्तव्यस्त रहा।

जीएचएमसी के निगरानी एवं आपदा प्रबंधन निदेशक विश्वजीत कामपति ने ट्विट कर बताया है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ( Greater Hyderabad Municipal Corporation) के बचाव दल कर्मी लगातार जलभराव और बाढ़ से लोगों को राहत दिलाने ( Relief work ) के काम में जुटे हैं। प्रशासन का ध्यान हर हाल में लोगों को सुरक्षित रखने पर है।

See also  Raipur City News: रायपुर में डेंगू से पहली मौत, देवेंद्रनगर के निजी अस्पताल में युवक ने दमतोड़ा

50 की मौत

बता दें कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद सहित कई जिलों में पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। तेज बारिश की वजह से अभी तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।