बिजनेस डेस्क। Gold Price Today 6 November 2020 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव ( US presidential election ) के आ रहे नतीजे के बीच शुक्रवार को सोने के दामों ( Gold Price Today ) में गिरावट दर्ज की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते सत्र में सोने का भाव ( Gold Rate ) 2.71 फीसदी उछला था जो कि 9 अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन की तेजी है।

भारतीय वायदा बाजार में भी बीते सत्र में सोने में 2.47 फीसदी और चांदी में 4.46 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को सोने के दिसंबर वायदा अनुबंध में बीते सत्र से 175 रुपये यानी 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 51,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 51,912 रुपये पर खुला।

वहीं, चादी के दिसंबर अनुबंध में बीते सत्र से 190 रुपये यानी 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,443 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी का भाव ( Silver Rate ) एमसीएक्स पर 64,479 रुपये प्रति किलो खुला।

See also  Gold Price Today 17 November 2020 : सोने की कीमतें 11 रुपए बढ़कर 50,841 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची, चांदी 319 रुपए गिरकर 63,372 रुपए प्रति किग्रा हुई

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर शुक्रवार को सोने के दिसंबर अनुबंध में बीते सत्र से 5.25 डॉलर यानी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,941.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था. बीते सत्र में कॉमेक्स पर सोना 1,954.30 डॉलर प्रति औंस तक उछला था। हालांकि कॉमेक्स पर चांदी के दिसंबर अनुबंध में बीते सत्र से 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 25.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।